सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

सोमवार, 14 जनवरी 2013

आर्मी चीफ ने चेताया, उकसाया तो पाक को देंगे करारा जवाब

आर्मी चीफ ने चेताया, उकसाया तो पाक को देंगे करारा जवाब
आईबीएन-7

नई दिल्ली।भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। भारत-पाकिस्तान ब्रिगेडियर लेवल की होनेवाली फ्लैग मीटिंग से पहले जनरल ने कहा कि भारतीय सैनिक का सिर काटा गया है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की करतूत माफी के लायक नहीं है। उन्होंने हेमराज का सिर वापिस लाने पर कहा कि इस संबंध में उन्होंने सरकारी स्तर पर बात पहुंचा दी है। डीजीएमओ को भी इस बाबत बता दिया गया है।
जनरल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई उकसाने वाली है। चुरुंडा गांव में पाकिस्तान सेना का दबदबा है। 6 जनवरी को भारतीय सेना ने पाक सैनिक पर हमला नहीं किया। 7 जनवरी को उन्होंने दो सैनिकों की हत्या कर दी। ये दोनों घटना पाकिस्तान की चाल है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग बहुत ही चालाकी से और प्लान कर की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन में समय लगता है और पाकिस्तान ने पहले से ही तैयारी की।

आर्मी चीफ ने कहा कि उन्होंने नॉर्दन कमांड को निर्देश दे रखा है कि जब हमें उकसाया जाए तो हमलोगों को तुरंत इसका जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी सीजफायर का सम्मान करती है। जबतक अगला पक्ष इसका सम्मान कर रहा हो। सेनाध्यक्ष ने कहा कि अगर हमें उकसाया गया तो हम करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जब भारतीय सैनिकों को उकसाया जाए तो मैं अपने कमांडरों से उम्मीद करता हूं कि वो भी आक्रामक रहें। जनरल ने कहा कि जवाबी कार्रवाई करने का हमे पूरा हक है। साजिश के तहत पाकिस्तान ने की कार्रवाई। भारत ने इस पर पाकिस्तान से कड़ा विरोध जताया है।
जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि हम पेट्रोलिंग अपने फौजियों से करवाते हैं। पाकिस्तान फौज के पास आतंकवादी है। इस ऑपरेशन में आतंकवादियों का भी हाथ हो सकता है। आर्मी चीफ ने कहा कि हम शहीद परिवार के दर्द को समझते हैं। वो हमारे भी परिवार हैं। हम उनको सारी सुविधाएं देंगे जो एक शहीद के परिवार को मिलना चाहिए।

टैग रिपोर्ट --