सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

सोमवार, 14 जनवरी 2013

अमेरिका के स्कूल में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म


वाशिंगटन, एजेंसी
अमेरिका में न्यूयॉर्क के एक स्कूल में मानसिक रूप से कमजोर एक छात्रा के साथ कक्षा में ही दो छात्रों ने दुष्कर्म किया। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में बताया गया है कि घटना के समय शिक्षक कुछ ही फीट की दूरी पर खड़ा था।समाचार पत्र डेली मेल में न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से खबर दी गई है कि एलमोंट स्थित एक स्कूल में विज्ञान विज्ञान विषय की पढ़ाई के दौरान कक्षा में दो छात्रों ने कथित रूप से छात्रा को 10 मिनट तक यौन प्रताड़ना दी। छात्रा ने जब भागने का प्रयास किया तो दूसरे छात्र ने उसके सिर पर चोट किया।
छात्रा की मां ने एक मामला दर्ज कराया है जिसमें कहा गया है कि एक छात्र डेस्क पर नाच रहा था और दूसरा छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था लेकिन उस दौरान शिक्षक मूक दर्शक बना रहा। स्कूल के अधिकारियों ने जब पुलिस को सूचना नहीं दी तब अगले दिन छात्रा ने एक स्कूल सामाजिक कार्यकर्ता को आपबीती बताई। बताया गया है कि छात्रा उस कक्षा में 13 लड़कों के बीच अकेली लड़की थी। समाचार पत्र में कहा गया है कि छात्रा पर हमला करने वाले अपराधी प्रवृत्ति के हैं और बाल सुधार गृह से यहां पढ़ने के लिए आते थे। छात्रा की मां ने कहा कि उसकी बेटी को कई महीनों से तंग किया जा रहा था। स्कूल के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि उन्हें जैसे ही घटना का पता चला, उन्होंने आंतरिक जांच करवाई और शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया।