सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

बुधवार, 16 जनवरी 2013

फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली फांसी

फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली फांसी " Live Hindustan"
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे बलात्कार और हत्या के मामलों में तेजी से इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली में गठित फास्टट्रैक कोर्ट ने मंगलवार को मौत की पहली सजा सुनाई। अदालत ने तीन साल की नन्ही बच्ची का बलात्कार और हत्या करने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस कृत्य को दुर्लभ से दुर्लभतम बताया है।

द्वारका स्थित फास्टट्रेक कोर्ट के एडिशनल सेशन जज वीरेन्द्र भट्ट की अदालत ने दो साल पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि मुजरिम भारत सिंह घटना के समय पूरे होश में था। उसने मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। मुजरिम जब बच्ची के साथ बलात्कार कर रहा था उसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। लेकिन यह जानने के बाद भी कि बच्ची मर चुकी है वह दुष्कर्म करता रहा। अदालत ने अभियुक्त के इस कृत्य को बर्बर एवं जघन्य माना है।

अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराधों पर चिंता भी जाहिर की। कोर्ट के मुताबिक ऐसे लोग समाज के लिए घातक हैं। इन्हें सख्त सजा दिया जाना ही कानून व समाज के हक में है।

Tag Report --