सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

महिला ने अपना हृदय हाथ में लिया!

महिला ने अपना हृदय हाथ में लिया! " Live Hindustan"
लंदन, एजेंसी
इंटरनेट पर एक एक महिला की तस्वीर ने करोड़ों लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जो कथित तौर पर सफल हृदय प्रतिरोपण के बाद अपना पुराना हृदय हाथ में लिए दिख रही है।
समाचार पत्र टेलीग्राफ के मुताबिक फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर महिला की मित्र केल्सी ने उसका नाम पेन्नी बताया है। तस्वीर में वह चिकित्सकीय मास्क से चेहरा ढकी हुई है और अपने हाथ में कथित तौर पर अपना पुराना हृदय रखी हुई है। महिला की मित्र ने कहा कि पेन्नी को एक नया हृदय लगा दिया गया है, जो अच्छी तरह से काम कर रहा है। महिला की मित्र के मुताबिक पेन्नी ने चिकित्सकों से अनुरोध किया कि पुराने हृदय को जलाने से पहले उसे उसकी तस्वीर लेने की अनुमति दी जाए, जो चिकित्सकों ने दे दी। पेन्नी पुराना हृदय घर भी ले जाना चाहती थी, लेकिन चिकित्सकों ने मना कर दिया। केल्सी ने लिखा कि पेन्नी ने हालांकि हृदय का राख रख लिया है। उल्लेखनीय है कि हर साल दुनिया भर में हृदय प्रतिरोपण के लिए लगभग साढ़े तीन हजार सर्जरी होती हैं।   Tag Report

onlineheadlinespecial@gmail.com