सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

मंगलवार, 22 जनवरी 2013

बठिंडा गैंगरेप ,जमानत पर पीड़िताः पुलिस

बठिंडा गैंगरेप ,जमानत पर पीड़िताः पुलिस "Live Hidustan"
बठिंडा (पंजाब), एजेंसी

Image Loadingपंजाब के मोगा जिला निवासी महिला के साथ 18 जनवरी को अपहरण और गैंगरेप के मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत पर है। पीड़िता के खिलाफ एक शादीशुदा महिला को एचआईवी दूषित रक्त चढ़ाने का आरोप है।
20 वर्षीय पीड़िता पेशे से नर्स है। उसने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उसका अपहरण कर लिया गया और दो दिनों तक रेप के बाद उसे रविवार को यहां सड़क के किनारे फेंक दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी फिल्म भी बनाई। उसे बठिंडा-डबवाली सड़क पर राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसके साथ रेप की पुष्टि की है। अब पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वे इस मामले के दूसरे पहलू पर भी विचार कर रहे हैं क्योंकि पीड़िता और उसके प्रेमी सुनील कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोप है कि सुनील कुमार ने पीड़िता की मदद से अपनी पत्नी को पिछले साल मार्च में एचआईवी दूषित रक्त चढ़वा दिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है सुनील और पीड़िता के बीच संबंध बन गए थे और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सुनील की पत्नी ने उसे तलाक देने से मना कर दिया था। दूषित रक्त चढ़ाने के मामले में सुनील अभी तक जेल में है, जबकि पीड़िता को जमानत मिल गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं। रेप मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि वह एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी का साक्षात्कार देने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिस समय वह सेक्टर 43 में अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर खड़ी थी, उसी समय एक मारुति स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी और उसमें बैठे लोगों ने रास्ते के बारे में उससे पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि कार में दो पुरुष एक महिला के साथ बैठे थे और उन्होंने उसे कार के अंदर खींच लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने कहा कि उसे एक इंजेक्शन लगाया गया और वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो देखा कि दोनों व्यक्ति उसका एमएमएस बना रहे थे। उसने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसके साथ रेप किया।