सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

सोमवार, 21 जनवरी 2013

भाग रहे हमलावर को खदेड़ कर मारना आत्मरक्षा नहीं: कोर्ट

भाग रहे हमलावर को खदेड़ कर मारना आत्मरक्षा नहीं: कोर्ट"live Hindustan"
नई दिल्ली, एजेंसी


कोई भी आरोपी झगड़े वाली जगह से भाग रहे हमलावर को खदेड़ कर मार गिराने पर आत्मरक्षा की दलील नहीं दे सकता। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में यह व्यवस्था दी है।
राजस्थान में वर्ष 2000 में हुई दोहरी हत्या के एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम और न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर की खंडपीठ ने शुक्रवार को अपने फैसले में स्पष्ट किया कि एक आरोपी जिसने हमलावर को खदेड़ा और उसे बुरी तरह घायल किया, वह इस बात का दावा नहीं कर सकता कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे अपनी जान को खतरा था। अदालत ने कहा कि दो में से एक की मौत आत्मरक्षा में हुई, लेकिन दूसरे को आरोपी ने खदेड़ कर हमला किया यह हत्या की श्रेणी में आता है। जब एक पीडिम्त हिंसा के मौके से भाग रहा हो तो आरोपी के लिए भाग रहे व्यक्ति से जान का खतरा या गंभीर रूप से घायल होने का डर खत्म हो जाता है। कोर्ट ने गोपाल और महेश की उम्रकैद की सजा को बहाल रखते हुए आत्मरक्षा की व्याख्या की। दोनों पर जयपुर में 16 जुलाई 2000 को लेनदेन से जुड़े विवाद में रामेश्वर और प्रभात की हत्या करने का आरोप था। रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन उसकी मदद के लिए आया प्रभात हमले के बाद भाग निकला। दोनों ने प्रभात को खदेड़ कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
--रिपोर्ट