सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

रविवार, 20 जनवरी 2013

ओबामा के लिए भारतीयों की जश्न-ए-महफिल

ओबामा के लिए भारतीयों की जश्न-ए-महफिल"Live Hindustan"
वाशिंगटन, एजेंसी 
Image Loading
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे बराक ओबामा की जिंदगी के इस खास लम्हे की खुशी को भारतीय मूल के लोगों ने भी खुशनुमा अंदाज में साझा किया है। उन्होंने ओबामा के लिए यहां एक जश्न समारोह 'इनागरन बाल' का आयोजन किया, जिसमें अमेरिकी सियासी गलियारे के कई नामी चेहरे शामिल हुए। ओबामा की रिश्ते में बहन माया कासांद्रा साएतोरो-एनजी ने इस पर कहा कि भारतीय-अमेरिकी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय मूल के लोग तेजी से न सिर्फ सरकार में बल्कि अमेरिकी जीवन के सभी हिस्सों में नजर आएंगे। राष्ट्रपति को भारतीय-अमेरिकियों पर गर्व है। भारतीय मूल के लोगों की ओर से पहली बार आयोजित इस समारोह के लिए पहुंची माया ने रेड कारपेट पर संवाददाताओं से कहा कि यह निश्चित तौर पर इस बात का प्रदर्शन है कि भारतीय मूल के लोग इस देश में कितने महत्वपूर्ण है। मैं भारतीय-अमेरिकियों के कला, राजनीति और अन्य सभी योगदानों का जश्न मनाना पसंद करूंगी। समारोह का आयोजन भारतीय प्रवासियों की ओर से हाल में गठित एक संगठन ने किया था। आयोजन का मकसद भारतीय-अमेरिकियों के सार्थक प्रभाव और वैश्विक मंच पर उपस्थिति का उल्लेख करना है।
Link Report--