सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

हैलोवीन (Halloween 2018)

हैलोवीन (Halloween 2018) दुनिया में आज यानी 31 अक्टूबर (31 October 2018) को मनाया जा रहा है. पश्चिमी देशों में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है. पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए इस त्यौहार को मनाया जाता है. वैसे तो लोग त्यौहारों में नए-नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन इस त्यौहार में लोग ऐसे कपड़े और मेकअप करते हैं जिससे वो डरावने लगें. हर साल ये त्योहार 31 अक्टूबर को ही मनाया जाता है. ईसाई इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. हैलोवीन (Happy Halloween) को Hallows Eve, All Saints Eve, All Hallow Evening, All halloween भी कहा जाता है. इस त्यौहार को दुनिया भर में कई जगह गैर-ईसाई लोग भी धूमधाम से मनाते हैं.

हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है. लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी. यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है. इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरूआत के रूप में मनाया जाता है. कथाओं के अनुसार आइरिश लोग हैलोवीन पर जैक ओ लैंटर्न बनाते हैं.

लोग कद्दू को खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और अंदर मोमबत्ती रखते हैं. जिसके घर के बाहर या फिर पेड़ों पर लटका दिया जाता है. जिसके बाद उसे दफना दिया जाता है. बच्चे इस दिन पड़ोसी और रिश्तेदारों से चॉकलेट्स लेते हैं. कई देशों में इसकी अलग-अलग प्रथा है.