सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018

स्वीडन में शाही परिवार के 17वीं सदी के दो मुकुट चोरी, स्पीड बोट से भाग गए चोर

चर्च में प्रदर्शनी के दौरान चोरों ने सिक्युरिटी ग्लास तोड़कर वारदात की, अलार्म भी काम नहीं कर रहे थे

प्रदर्शनी में रखे गए थे राजघराने के आभूषण
- पुलिस ने कहा- दोनों मुकुट राष्ट्रीय संपत्ति, देश में बेचना नामुमकिन

स्टॉकहोम.:- स्वीडन राजघराने से जुड़े 17वीं सदी के दो मुकुट चोरी हो गए। वारदात के बाद दोनों चोर स्पीड बोट में भाग गए। इन शाही आभूषणों को एक प्रदर्शनी में रखा गया था। प्रदर्शनी में काफी भीड़ थी। चोरी के वक्त सिक्युरिटी अलार्म बंद था। ऐसे में चोरों ने सिक्युरिटी ग्लास तोड़ दिया और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया- यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कोई समझ ही नहीं पाया, क्या हो रहा है। 
घटना स्टॉकहोम से 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में मंगलवार को हुई। चोरों ने राजा कार्ल IX और रानी क्रिस्टियाना के मुकुट चोरी किए। दोनों मुकुट सोने से बने थे। उनमें बेशकीमती रत्न और मोती लगे हैं। हालांकि, रानी का मुकुट राजा के मुकुट से कम महंगा बताया जा रहा है। दोनों मुकुटों की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
इंटरपोल से भी संपर्क किया गया : स्टॉकहोम पुलिस का कहना है- चोरी हुए सामान का ऐतिहासिक महत्व है। यह स्वीडन की राष्ट्रीय संपत्ति है। चोरों को यह सामान देश में बेचना मुश्किल होगा। स्वीडन पुलिस के नेशनल ऑपरेशंस डिपार्टमेंट की सदस्य मारिया एलियर ने बताया कि दोनों मुकुट देश से बाहर बेचे जा सकते हैं। इसके लिए इंटरपोल से संपर्क किया गया है।