सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

रविवार, 28 अक्टूबर 2018

इजरायल / बच्चे को भूख से बिलखता देख पिता ने ऐसी बोतल बनाई

इजरायल / बच्चे को भूख से बिलखता देख पिता ने ऐसी बोतल बनाई जो मां की कमी महसूस न होने दे इस बोतल ने दूध के गर्म होने का समय आधे से भी कम कर दिया

  • इसके सर्कुलर डिजाइन की मदद से दूध जल्दी से ठंडा भी हो जाता है
  • रात में अपने बच्चे को भूख से रोता देख पिता ने ऐसी बोतल बना दी जो मां की गैरमौजूदगी में भी फीडिंग करा सके। इजरायल के रहने वाले अयाल लैंटर्नारी ने ब्रेस्ट के आकार की बोतल बनाई है और इसे 'नैनोबेब' नाम दिया है।
    दूध गर्म करते समय आया आइडिया
    • अयाल ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'रात 3 बजे जब मेरे तीन महीने के बेटे डेनियल को जोर से भूख लगी तो मैं परेशान हो गया। मैं उसके लिए दूध गर्म कर रहा था, तभी मेरे दिमाग में इस बोतल को बनाने का आइडिया आया।'
    • उन्होंने बताया कि इस आइडिया को उन्होंने अपने दोस्त और बायोकेमिकल इंजीनियर असफ केहात से शेयर किया। इसके बाद अयाल और असफ दोनों ने इस बोतल को बनाने का काम शुरू किया।
    • असफ ने बताया कि अयाल के आइडिए पर काम करने के लिए उन्होंने दुकान में बच्चों के लिए कई बोतल ढूंढी लेकिन उन्हें कहीं भी ऐसी बोतल नहीं मिली जैसी अयाल चाहते थे।
    • असफ ने बताया कि 'ब्रेस्ट मिल्क का पोषण बना रहे इसलिए इस दूध को माइक्रोवेव या स्टोव पर गर्म नहीं करने की हिदायत दी जाती है। इसलिए हमें ऐसी बोतल बनानी थी जिससे दूध का पोषण बरकरार रहे।'
    • अयाल के आइडिया और असफ की मेहनत का ही नतीजा था कि उन्होंने एक ऐसी बोतल बना दी जो मां के ब्रेस्ट के आकार की है और इसे 'नैनोबेब' नाम दिया गया है।