सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

सोमवार, 7 जनवरी 2013

बेटे की हत्यारी भारतीय मां को ब्रिटेन में उम्र कैद

बेटे की हत्यारी भारतीय मां को ब्रिटेन में उम्र कैद
लंदन, एजेंसी

कुरान कंठस्थ नहीं करने के कारण पीट-पीट कर सात वर्षीय पुत्र की हत्या करने वाली भारतीय मूल की महिला को सोमवार को हत्या और अपराध का सबूत मिटाने के लिए बच्चों के शव को बार्बेक्यू जेल लगाकर जलाने के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई।  सारा एज (33) को जब सजा सुनायी गई कि 17 वर्ष के कारावास के बाद की पैरोल के लिए उसके अनुरोध पर विचार किया जाएगा, तो वह बेहोश हो गई और उसे उठने के लिए सहारा देना पड़ा।
कार्डिफ क्राउन कोर्ट ने इस मुकदमे की सुनवायी की। भारत से गणित की स्नातक सारा पर आरोप था कि कुरान की आयतें नहीं याद करने पर उसने अपने बेटे यासीन के साथ कुत्ते जैसा व्यवहार किया। गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, सारा ने अपने बेटे के हाथों और शरीर पर तब तक मारा जबतक कि वह बेहोश होकर अपने कमरे के फर्श पर गिर नहीं गया। उसकी जुलाई 2010 में मौत हो गई। उधर, बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उसे न्याय में हस्तक्षेप करने का भी दोषी पाया गया और उसे इस अपराध के लिए चार वर्ष कैद की सजा सुनायी गई। सारा के पति टैक्सी चालक यूसुफ एज को अपने बेटे को मौत से नहीं बचा पाने के दोष से मुक्त कर दिया है। हत्या के मामले में खुद को दोष मुक्त बताते हुए सारा ने दावा किया था कि उसके पति यसीन की मौत के जिम्मेदार थे। सजा सुनाते हुए न्यायाधीश विन विलियम्स ने कहा कि मैं संतुष्ट हूं कि उस दिन कुरान याद करने में उसकी (यसीन की) असफलता के कारण ही उसे पीटा गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यसीन की मौत के दिन आपने उसे स्कूल नहीं जाने दिया। उसे घर में रखा ताकि वह कुरान पढ़ सके। वह आयतों को कंठस्थ कर रहा था लेकिन उस दिन वह किसी तरह असफल रहा जिसकी वजह से उसे पीटा गया।
--Tag Report --