सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

बुधवार, 2 जनवरी 2013

गैंगरेप की शिकार लड़की की अस्थियां गंगा में विसर्जित

गैंगरेप की शिकार लड़की की अस्थियां गंगा में विसर्जित " लाइव हिंदुस्तान "
बलिया, एजेंसी
 


दिल्ली में चलती बस में वहशियाना दरिंदगी की शिकार हुई लड़की की अस्थियां मंगलवार को उसके गृह जनपद बलिया स्थित भरौली घाट पर गंगा में प्रवाहित कर दी गईं।


पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि देश में बलात्कार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की वजह बनी लड़की की अस्थि कलश यात्रा उसके पुश्तैनी गांव मेड़वार कलां स्थित उसके घर से शुरू हुई। गांव की इस बेटी के आखिरी दर्शन से महरूम हुए उसके रिश्तेदारों तथा अन्य ग्रामीणों ने उसके अवशेषों की अंतिम यात्रा में शिरकत की।

महिलाओं के करुण कंद्रन के बीच सैकड़ों लोग अस्थि कलश यात्रा में शामिल हुए। खासी भीड़ होने और घर-घर के सामने रुकने की वजह से भरौली घाट तक का आठ किलोमीटर का सफर तय करने में तीन घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।

भरौली घाट पर पहुंचने पर विसर्जन पूर्व रस्में अदा की गईं। उसके बाद लड़की के परिजन तथा क्षेत्रीय विधायक उपेन्द्र तिवारी स्टीमर में बैठे और गंगा की बीच धारा में अस्थियां विसर्जित कर दीं। यह रस्म अदा करते वक्त लड़की के पिता और दोनों भाइयों की आंखों से बरसे आंसुओं ने नदी किनारे खड़े ग्रामीणों को भी द्रवित कर दिया।

 उसका अस्थिकलश कल विसर्जन के लिये उसके पैतृक गांव मेड़वार कलां लाया गया था।
--रिपोर्ट--