सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

बुधवार, 2 जनवरी 2013

कल भारत बंद

कल भारत बंद" Jagran"

नई दिल्ली। कल यानी गुरुवार को भारत बंद रहेगा। दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नौजवानों ने गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कल उन्होंने काला दिवस मनाने का भी फैसला किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस आह्वान के पीछे कोई राजनीतिक दल नहीं है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।
प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से देशभर में अभियान भी चला रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि दोषियों को फांसी देने और सख्त कानून बनाने की मांग की मुहिम में कोई भी राजनीतिक दल शामिल नहीं होगा।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक किसी नेता को मुहिम में शामिल होना है तो वह आम आदमी के तौर पर शामिल हो सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से आए छात्रों ने मंत्रणा करने के साथ अपील की कि सभी अपने दोस्तों को मोबाइल संदेश और फोन कर सूचित करें कि तीन जनवरी को काला दिवस मनाए और भारत बंद रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए 'वी वांट जस्टिस', 'देश शर्मिदा है, दुष्कर्मी अभी जिंदा हैं' के नारे लगाए और कैंडल मार्च निकाला।
इस बीच जंतर-मंतर पर दो युवकों का भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी है। राजेश गंगवार और बाबू सिंह पिछले 10 और पांच दिनों से यहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि दिल्ली गैंगरेप के सभी छह आरोपियों को फांसी की सजा नहीं दे दी जाती और महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सख्त कानून नहीं आता वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

--Report--