सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

अश्लीलता फैलाने वाले गायकों का घेराव करेगा सिख यूथ विंग

अश्लीलता फैलाने वाले गायकों का घेराव करेगा सिख यूथ विंग
जागरण प्रतिनिधि, फगवाड़ा

कुछ गायकों ने सस्ती लोकप्रियता एवं मोटी कमाई के चक्कर में पड़कर महिलाओं को एक वस्तु बनाकर रख दिया है। ऐसे गायकों के खिलाफ सिख यूथ विंग पंजाब आदोलन चला इनका घेराव करेगी। यह बात सिख यूथ विंग पंजाब के प्रधान बल्लू वालिया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऐसे गायक अपनी गायकी से ऐसी अश्लीलता परोस रहे है कि जिससे जहा नौजवानों एवं समाज पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं ऐसी गायकी एवं वीडियो को परिवार के बीच में बैठकर न तो सुना जा सकता और न ही देखा जा सकता है।
बल्लू वालिया ने कहा कि समाज में अश्लीलता परोसने वाले ऐसे गायकों की गायकी पर पूरी तरह से पाबंदी लगनी चाहिए और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बल्लू वालिया ने कहा कि ऐसे गायकों के खिलाफ सिख यूथ विंग पंजाब भर में आदोलन चलाएगा एवं ऐसे गायकों का घेराव करेगा। सिख यूथ विंग अश्लीलता फैलाने वाले गायकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत स्थानीय प्रशासन को देगा। बल्लू वालिया ने पंजाब सरकार से माग की है कि जनहित में ऐसे गायकों के खिलाफ बनती कार्रवाई कर उन्हे गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर भाजयुमो नेता अमित शुक्ला भी उपस्थित थे।

--रिपोर्ट--