सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

दुष्कर्म के बाद छात्रा को मारी गोली....

दुष्कर्म के बाद छात्रा को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार जागरण 

रेवाड़ी [जासं]। एक कॉलेज छात्रा के साथ उसके रिश्ते के भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उसके चंगुल से बचने के लिए जब छात्रा ने भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे कंधे में गोली मार दी। युवती दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर से गोली नहीं निकाली जा सकी है। घटना गत तीन नवंबर की है, परंतु बुधवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रवर पुलिस अधीक्षक भारती अरोड़ा ने बताया कि तीन नवंबर की दोपहर युवती बस स्टैंड से अपने घर आ रही थी। रास्ते में रिश्ते के भाई दिल्ली के संजय कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ मोनू ने उसे जबरन अपनी कार में बिठा लिया। आरोप है कि कार को रेवाड़ी के राव तुलाराम पार्क के पास खड़ा कर मोनू ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब छात्रा खुद को दीपक के चुंगल से मुक्त कराने के लिए पानी पीने का बहाना कर कार से उतरी तो दीपक भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा। दीपक को पीछे आता देखकर छात्रा ने भागने का प्रयास किया तो उसने उसके कंधे पर गोली मार दी।

--रिपोर्ट--