सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

निगरानी में चुनाव की सिफारिश

पाकिस्तान में सेना की निगरानी में चुनाव की सिफारिश
आईएएनएस

इस्लामाबाद। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने बुधवार को यह सिफारिश की कि आगामी आम चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर सेना की तैनाती की जाए और यह तैनाती तब तक रहनी चाहिए जब तक कि परिणामों की घोषणा न हो जाए।

समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक यह फैसला मुख्य निर्वाचन आयुक्त फखरुद्दीन जी इब्राहिम की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। जिसमें संघीय सचिवों ने भी हिस्सा लिया। यह बैठक फरवरी-मार्च में होने वाले आम चुनावों की तैयारियों का खाका तैयार करने के लिए बुलाई गई है।

ईसीपी ने सुरक्षा एजेंसियों से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संदर्भ में सुझाव भी मांगे हैं। निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक आसन्न चुनावों में सुरक्षा ही सबसे बड़ा मसला है और यदि कानून-व्यवस्था पर लगाम कस ली जाए तो स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को कोई नहीं रोक सकता।

इब्राहिम ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र का एकमात्र मार्ग चुनाव है और सेना प्रमुख ने आश्वस्त किया है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। नेशनल एसेम्बली का कार्यकाल 18 मार्च 2013 को समाप्त हो रहा है।

--रिपोर्ट--