सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

शनिवार, 12 जनवरी 2013

भारतीय मूल के लॉटरी विजेता का कब्र से निकलेगा शव! न्यूयार्क, एजेंसी

भारतीय मूल के लॉटरी विजेता का कब्र से निकलेगा शव!
न्यूयार्क, एजेंसी 
मेरिका की एक अदालत ने शिकागो में भारतीय मूल के उस व्यवसायी के शव को कब्र से बाहर निकालने की इजाजत दे दी है, जिनकी मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में साइनाइड के जहर से हुई। 46 वर्षीय उरूज खान नाम के इस व्यवसायी ने लॉटरी के जरिए 10 लाख अमेरिकी डालर जीते थे, लेकिन एक महीने बाद जीती हुई रकम में से चार लाख 25 हजार डालर का चेक मिलने के अगले दिन ही खान की मौत हो गई थी। इलिनोइस प्रांत स्थित कुक काउंटी अदालत की न्यायाधीश सुसान कोलमन ने स्वास्थ्य निरीक्षकों की ओर से खान के शव को बाहर निकाल कर उसका पोस्टमार्टम करने की इजाजत दे दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि खान का शव कब बाहर निकाला जायेगा मगर अदालत ने इसे जल्द से जल्द निकालने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि 46 वर्षीय दिवंगत उरूज खान का शिकागो में ड्राईक्लिन का व्यापार था और उन्होंने पिछले साल जून में इलिनोइस में एक लॉटरी के जरिए 10 लाख डालर की राशि जीती थी। शुरुआत में कुक काउंटी के जांचकर्ताओं ने खान की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की बात कही थी, लेकिन खान के परिजनों की ओर से उनकी मौत की वजहों की फिर से जांच करने का आग्रह किया। इसके बाद हुई नयी जांच में खान के शरीर में साइनाइड की घातक मात्रा मिलने की बात सामने आयी। इस मामले में अधिकारी खान की दूसरी पत्नी 32 वर्षीय शबाना अंसारी से गहन पूछताछ कर चुके हैं।
-- रिपोर्ट --