सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

सोशल साइट पर खूब शेयर हुई गैंगरेप पीड़िता की फर्जी फोटो

सोशल साइट पर खूब शेयर हुई गैंगरेप पीड़िता की फर्जी फोटो आईबीएन-7

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप पीड़ित लड़की की तस्वीर बताकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर जारी हुई हुई एक तस्वीर के मामले में केरल साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई है। गौरतलब है कि किसी भी रेप पीड़िता की तस्वीर उजागर करना कानूनन अपराध है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी कीमत पर बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर नहीं होनी चाहिए। अदालत ने इसपर सख्त पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद फेसबुक पर एक लड़की की फर्जी फोटो खूब शेयर की गई जिसे गैंगरेप पीड़िता बताया गया। इस मामले में अब आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई गई है।  हालांकि पिछले दिनों मानव संसाधन राज्यमंत्री शशि थरूर ने कहा था कि अगर दिल्ली गैंगरेप पीड़ित लड़की के परिजनों को कोई आपत्ति न हो तो लड़की का नाम सार्वजनिक कर उसे इंसाफ देकर एक मिशाल कायम की जा सकती है।
--Tag Report--