सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

शनिवार, 19 जनवरी 2013

एयरपोर्ट मेट्रो के परिचालन को हरी झंडी, गति होगी कम

एयरपोर्ट मेट्रो के परिचालन को हरी झंडी, गति होगी कम" live Hindustan"
नई दिल्ली, एजेंसी
 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से संचालित दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है, हालांकि इसकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक कर दी गई है।
कनाट प्लेस को आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 को जोड़ने वाली इस लाइन को छह महीने बाद शुरू करने की इजाजत मिली है। इस लाइन पर चलने वाली मेट्रो की गति 105 किलोमीटर प्रति घंटे की बजाय 50 किलोमीटर प्रति घंटे करने के लिए कहा गया है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त आरके करम ने इस कोरिडोर पर ट्रेन के परिचालन को मंजूरी दी है, हालांकि गति एवं कुछ दूसरे मुद्दों पर शर्तें लगाई हैं। देश के पहले सार्वजनिक-निजी भागीदारी वाली मेट्रो परियोजना को लेकर फिर से सवाल खड़े हुए हैं। इस फैसले से हवाई अड्डे तक जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, लेकिन उन्हें इस सफर के लिए पहले से ज्यादा वक्त खर्च करना पड़ेगा। पहले 23 किलोमीटर का यह सफर 18-20 मिनट में पूरा होता था, लेकिन अब इसमें 30-35 मिनट लगेगा।