सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

गुरुवार, 3 जनवरी 2013

प्रधानमंत्री ने नयी विज्ञान नीति जारी की

प्रधानमंत्री ने नयी विज्ञान नीति जारी की कोलकाता, एजेंसी
 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को भारत की नयी विज्ञान नीति का लोकार्पण किया, जिसमें नवाचार, अनुसंधान संस्थान स्थापित करने और महिला वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान देने के प्रस्ताव हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भारत 2020 तक दुनिया की शीर्ष पांच वैज्ञानिक महाशक्तियों में शुमार हो।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार :एसटीआई: नीति, 2013 में बौद्धिक संपदा व्यवस्था में भी संशोधन का प्रस्ताव है, ताकि सार्वजनिक निजी साझेदारी में विकसित पेटेंट पर सह साझेदारी हो।

एसटीआई नीति को जारी करते हुए प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि इसमें भारत को 2020 तक दुनिया की पांच वैश्विक महाशक्तियों में शामिल करने की आकांक्षा व्यक्त की गयी है। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। सिंह ने यह भी कहा कि नीति का उददेश्य विज्ञान में प्रतिभाओं को बढ़ाना, विश्वविद्यालयों में अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और विज्ञान के क्षेत्र में युवा नेताओं को बढ़ावा देना भी है।

उन्होंने कहा कि इसमें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की महती सहभागिता और राष्ट्रीय एजेंडा को पूरा करने के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों तथा साक्षेदारियों के लिए माहौल बनाने का भी सुझाव है। नीति में अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में व्यय को सकल घरेलू उत्पाद के मौजूदा एक प्रतिशत से दो प्रतिशत किये जाने की भी बात है।

--Tag Report--