सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

शनिवार, 12 जनवरी 2013

बच्चों और किशोरों में भी बनती हैं नई ह्रदय कोशिकाएं

बच्चों और किशोरों में भी बनती हैं नई ह्रदय कोशिकाएं
वाशिंगटन, एजेंसी

जन्म के बाद दिल में नई मांसपेशीय कोशिकाएं बनती हैं या पहले से मौजूद कोशिकाएं ही आकार में बढ़ती हैं, इस पर एक शताब्दी तक चली बहस के बाद अब शोधकर्ताओं ने कहा है कि बच्चों व किशोरों में भी इस तरह की कोशिकाएं बनती हैं। अब तक माना जाता था कि मानव का दिल जन्म के बाद ही विकसित होता है और पहले से मौजूद कोशिकाओं के आकार में बढ़ने से ऐसा होता है और चूंकि पुरानी कोशिकाएं बड़ी हो जाती हैं इसलिए घाव लगने की स्थिति में दिल की मरम्मत के लिए उनसे नई कोशिकाएं विकसित हो जाती हैं।
'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेड़मी ऑफ साइंसेज' जर्नल के मुताबिक वर्ष 2009 की शुरुआत में बोस्टन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के बर्नहार्ड कुहन व उनके दल ने शून्य से 59 वर्ष आयु के स्वस्थ लोगों से स्पेसीमैन इकट्ठे किए थे। प्रयोगशाला में कई जांचों के बाद उन्होंने बताया कि इन लोगों के दिलों में जन्म के बाद भी कोशिकाओं में विभाजन हो रहा है और इससे ह्रदय कोशिकाओं की संख्या बढ़ी है। बच्चा जब नवजात अवस्था में होता है तब उसके दिल की कोशिकाएं सबसे ज्यादा तेजी से बनती हैं। इसके बाद यह गति धीमी हो जाती है और किशोरावस्था में इसमें फिर तेजी आती है, जो 20 साल की उम्र तक जारी रहती है

--रिपोर्ट-