सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

पाकिस्तान को सिखाओ 1965 के जैसा सबक : हजारे पाकिस्तान को सिखाओ 1965 के जैसा सबक : हजारे

पाकिस्तान को सिखाओ 1965 के जैसा सबक : हजारे पाकिस्तान को सिखाओ 1965 के जैसा सबक : हजारे
रालेगन सिद्धि (महाराष्ट्र), एजेंसी


जम्मू-कश्मीर में दो जवानों की हत्या की खबरों से आहत सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को पाकिस्तान को 1965 के जैसा सबक सिखाने की मांग की।
यहां संवादाताओं से हजारे ने कहा, ''उन्होंने जो कुछ किया है वह कतई मंजूर नहीं। किस तरह उन्होंने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी और उनका सिर लेकर चलते बने? इसे कोई भी व्यक्ति बर्दाश्त नहीं करेगा।'' हजारे ने कहा, ''लगता है पाकिस्तान 1965 में भारत के हाथों हुई पराजय को भूल गया है। उन्हें यह याद नहीं कि जब लाहौर पर बमों की वर्षा हुई थी तब वे किस तरह गिरगिरा रहे थे? हमेशा यह देश भारत के खिलाफ सिर उठाता रहता है। हम 1965 को दोहराना चाहते हैं। पाकिस्तान को फिर से वही सबक सिखाया जाए।'' 75 साल के हजारे ने सीमा पर जाकर दुश्मनों की फौज से लड़ने की इच्छा जाहिर की। गौरतलब है कि हजारे ने 12 साल तक भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। 1975 में वे ससम्मान सेवामुक्त हुए।
--Tag Report --