सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

संजय दत्त ने भेजा नोटिस लेखक और प्रकाशक को…

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं।
 अभी हाल ही में कुछ गंभीर फिल्मों के बाद अब सुपरस्टार ने मल्टी-स्टारर
 कॉमेडी फिल्म ‘ब्लॉकबस्टर’ साइन की है। बता दे संजय, ‘द क्रेजी
 अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय’ नामक किताब के लेखक 
और प्रकाशक के खिलाफ कानूनी करवाई करने की योजना बना रहे हैं,
 क्योंकि जीवनी के लिए उन्होंने किसी को भी अधिकृत नहीं किया था।
एक तरफ संजय दत्त की जिंदगी पर निर्देशक राजकुमार हीरानी फिल्म 
बना रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले संजय दत्त ने खुद संकेत दिए थे कि उनकी
 बायोग्राफी आएगी। इसी बीच एक और किताब बाजार में आ गई। ‘संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड
 लव स्टोरी ऑफ बालीवुड बैड ब्वाय’ के नाम से बाजार में आई इस किताब को लेकर संजय दत्त खफा हैं।
 वे लेखक और प्रकाशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में लग गए हैं और प्रकाशक को नोटिस भेज चुके हैं।

गौरतलब, प्रकाशक का कहना है कि यह किताब संजय दत्त के बारे में पहले से पब्लिक डोमेन में मौजूद कंटेंट के आधार पर लिखी गई है। संजय दत्त का मानना है कि किताब में दो कुछ लिखा गया है, वह पत्र पत्रिकाओं में छपे मैटर से लिया गया है। इसमें बकौल संजय दत्त ज्यादातर गॉसिप है और हकीकत से दूर है। संजय दत्त का कहना है कि इस तरह की किताब आने से उनके परिवार और फैंस को ठेस पहुंचती है। इसलिए व कानूनी कार्रवाई करने के लिए गंभीर हैं। संजय के मुताबिक, उनकी बायोग्राफी जल्दी ही आएगी, जो अधिकारिक तौर पर होगी। यासिर उस्मान द्वारा लिखित इस किताब में माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर से लेकर संजय दत्त के बचपन, नरगिस की मौत, उनके ड्रग्स और गर्लफ्रेंड को लेकर काफी कुछ लिखा गया है। liveindia.com