सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से.....

पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिणी वजीरिस्तान में देर रात हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन तालिबान के एक कमां)डर, उसके सहायक और आठ अन्य लोगों के मारे जाने की सूचना है।
इस्लामाबाद, शुक्रवार, 4 जनवरी 2013 (वेब दुनियां )

खुफिया सूत्रों के मुताबिक दक्षिणी वजीरिस्तान की राजधानी वना के पास अंगूर अड्डे में स्थित एक घर पर देर रात अमेरिकी ड्रोन हमला किया गया, जिसमें तालिबानी कमांडर मौलवी नजीर वजीर उर्फ मुल्ला नजीर मारा गया। इस हमले में मुल्ला नजीर के सहायक रत्ता खान और आठ अन्य लोगों के मारे जाने की भी सूचना मिली है।

गत वर्ष नवंबर में भी मुल्ला नजीर पर हमला किया गया था। उस बम विस्फोट में मुल्ला नजीर घायल हो गया था। उसके कबीले 'वजीर' को इस हमले के पीछे दूसरे कबीले 'महसूद' का हाथ होने का शक था, जिसके कारण तालिबान के प्रमुख हकीमुल्लाह महसूद के इस कबीले का इलाका छोड़ने के लिए कहा गया था। इन दोनों कबीलों में वैचारिक मतभेद हैं। (वार्ता  टैग रिपोर्ट --)