सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

बुधवार, 9 जनवरी 2013

पाक सेना का हमला उकसाने वाली कार्रवाई: भारत

पाक सेना का हमला उकसाने वाली कार्रवाई: भारत
नई दिल्ली, एजेंसी
 
 भारत ने अपने दो सैनिकों को पाकिस्तान सेना द्वारा मौत के घाट उतार दिए जाने की घटना को उकसाने वाली कार्रवाई करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे को पड़ोसी मुल्क की सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत सरकार इस घटना को उकसाने वाली कार्रवाई मान रही है और हम इसकी निंदा करते हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) संपर्क में हैं। बयान में कहा गया है, सरकार पाकिस्तानी सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगी। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते का सख्ती से सम्मान करेगा। पाकिस्तानी सैनिक एक नृशंस हमले को अंजाम देने के लिए भारतीय सरजमीं में घुसे और सेना के एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर दो सैनिकों का कथित तौर पर सिर कलम कर दिया। यह हमला पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा के पास हुआ। पाकिस्तानियों ने भारतीय सरजमीं में करीब 100 मीटर अंदर घुस कर गश्ती दल पर हमला कर दिया। उन्होंने दो लांस नायक हेमराज और सुधाकर सिंह की हत्या करने के अलावा दो अन्य सैनिकों को भी घायल कर दिया। जानकार सूत्रों ने बताया कि गश्ती दल पर किए गए वीभत्स हमले के दौरान पाकिस्तानियों ने दो भारतीय सैनिकों के सिर कलम कर दिए और एक का सिर अपने साथ ले गए। सेना ने भारतीय सैनिकों की हत्या की पुष्टि तो की है लेकिन उनके सिर कलम किए जाने की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Tag Report--