सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

बुधवार, 2 जनवरी 2013

जर्मन पत्रिका ने भूलवश कर दी बुश के निधन की घोषणा

जर्मन पत्रिका ने भूलवश कर दी बुश के निधन की घोषणा 
IANS

मास्को। जर्मन साप्ताहिक 'डेर स्पीजेल' के रविवार के अंक में भूलवश एक श्रद्धांजलि लेख प्रकाशित हुआ। जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को 'बेरंग राजनेता' बताया गया। पत्रिका के न्यूयॉर्क स्थित संवाददाता मार्क पित्जके ने कहा कि बुश का रिकार्ड तभी प्रभावित करता है जब उनकी तुलना उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश से की जाती है। उनके बेटे ने 2001 से 2009 के बीच दो बार राष्ट्रपति का दायित्व संभाला था।

यह अपूर्ण श्रद्धांजलि लेख कुछ मिनटों तक 'डेर स्पीजेल' पर भी देखा गया। इंटरनेट का उपयोग करने वालों ने जब अपनी प्रतिक्रियाएं प्रेषित कर इस भूल की ओर ध्यान दिलाया तब इस लेख को हटा लिया गया।
 
वरिष्ठ बुश 1989 से 1993 तक राष्ट्रपति रहे। सीने में जकड़न और खांसी की शिकायत के बाद 23 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उन्हें कई बार अस्पताल की सेवा लेनी पड़ी है।
उल्लेखनीय है कि 88 वर्षीय जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश अमेरिका के सबसे बुजुर्ग जीवित पूर्व राष्ट्रपतियों में से एक हैं।

--रिपोर्ट--