सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

रविवार, 13 जनवरी 2013

पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से ताजा गोलीबारी

पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से ताजा गोलीबारी "लाइव हिंदुस्तान"
जम्मू, एजेंसी

नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव को कम करने के लिए सोमवार को होने वाली फ्लैग बैठक से पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार शाम संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

पाकिस्तान आज सुबह ही नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग बैठक करने और हालिया घुसपैठों, जवानों की नृशंस हत्याओं और उनके (पाकिस्तान) सैनिकों द्वारा लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघनों आदि पर विमर्श करने पर तैयार हुआ। इन सभी कारणों से नियंत्रण रेखा पर तनाव काफी बढ़ गया है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णाघाटी उप सेक्टर में पूरी रात हुई गोलीबारी के बाद आज अपराहन करीब साढ़े चार बजे नांगीटिकरी में पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर से गोलीबारी की है। नियंत्रण रेखा पर 48 घंटों तक गोलीबारी बंद रहने के बाद कल रात गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि नांगीटिकरी पर दूसरी ओर से पाकिस्तानी चौकियों ने भारतीय चौकियों पर हमले किए और भारतीय सैनिकों ने उनका प्रतिकार किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी थोड़ी देर तक चली। भारतीय पक्ष से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकाकरयों ने कहा कि पांच भारतीय चौकी क्रांति, कृपाण, गोरधा, छज्जमन और डोगरा और पाकिस्तान के दाकू, छोहा, रोजा और बटाल पोस्ट पर गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी पक्ष ने थोड़े-थोड़े अंतराल पर मोर्टार दागे। आठ जनवरी को दो भारतीय सैनिकों की हत्या करने के बाद यह पाकिस्तान की ओर से चौथा संघर्ष विराम उल्लंघन है। कल पूरी रात हुई गोलीबारी के संबंध में सैन्य प्रवक्ता कर्नल आर के पालटा ने कहा कि कल रात लगभग नौ बज कर 45 मिनट पर पुंछ सेक्टर के कृष्णाघाटी उप सेक्टर के सामने सीमा पर छह से सात लोगों की गतिविधि देखी गई। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर तैनात सैनिकों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि लगभग आधे घंटे की भारी गोलीबारी के बाद संदिग्ध लोग वहां से गायब हो गए। पालटा ने बताया कि उसके बाद गोलीबारी में कमी आयी लेकिन यह आज तड़के तक जारी रही। सूत्रों ने इस बात की आशंका होने की जानकारी दी कि या तो आतंकियों का कोई समूह या पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी)  सीमा पर हुई इस गतिविधि में शामिल थे। पुंछ में कल रात की इस घटना से तनाव फिर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे से यहां गोलीबारी नहीं हुई थी। सेना प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में शाम पांच बजे से साढ़े नौ बजे तक गोलीबारी और मोर्टार दाग कर तीसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से लगी सीमा पर तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। सेना पाकिस्तान की सीमा पर अत्यंत सतर्कता बरत रही है।
-- रिपोर्ट --