सरकार द्वारा हर कदम जो उठाया जा रहा है देश की हित के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए. नियमो की पालना करे जितना हो सके एक दुसरे से दूरी बनाये रखे , अपने हाथों को अच्छी तरहं साफ़ करे , मास्क पहने , देश आपके साथ है और देश आपका है। अपने मोबाइल फ़ोन्स को , सरफेस को अच्छी तरहं से डिसइंफेक्ट करे। दुकानों के बहार और अंदर एक एक करके ही ग्राहक को सामान दे। भीड़ न पैदा होने दे। फैक्ट्री के भीतर और बहार सुरक्षा के पुख्ता इंजाम करे। सिर्फ मास्क पहनने से हे नहीं बल्कि पूरी सतर्कता से काम ले। यहआपकी सेहत के लिए जरूरी है। सुरक्षित रहे. Download AarogyaSetu App for staying informed and alert.

Singinstyle Records

founder ceo entrepreneur DGS Dr Gaurav Saggi , singinstyle records , Voxstyx, Voxstyx Axo Intelligence, Voxstyx Digital, Voxstyx Productions .

मंगलवार, 1 जनवरी 2013

लखनऊ: गायक हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ: गायक हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

                          सूत्रों के  अनुसार
आने वाला साल मशहूर सिंगर हनी सिंह के लिए मुश्किलें पैदा करने वाला हो सकता है. लखनऊ के गोमती नगर थाने में आईपीसी की धारा 292, 293, और 294 के तहत हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले दिल्ली में गैंगरेप के खिलाफ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन को देखते हुये सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक दल ने हनी सिंह के एक कार्यक्रम के खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका दाखिल की और आरोप लगाया कि उनके गीतों के बोल महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं. यह याचिका कल्पना मिश्रा ने चेंज डॉट कॉम के जरिये दायर की है और अपील की कि सोमवार को गुड़गांव के एक होटल में नये साल की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को रद्द किया जाये. याचिका में जोर देकर कहा गया है कि ऐसे अश्लील गीत अस्वीकार्य हैं और यह महिला विरोधी भावनाओं के चलते हैं. यह ठीक उन लोगों के विचारों की तरह है जिनके लिये दिल्ली में दिसंबर की रात में हुई बस की घटना ठीक थी. उधर ब्रिस्टल होटल ने कहा कि वे अपने कार्यक्रम को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करेंगे और उन्हें इस तरह की याचिका के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
--रिपोर्ट --